Posts

स्वास्थ्य शिक्षा

 स्वास्थ्य का अर्थ :    स्वास्थ्य को बीमारियों से मुक्ति, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वाली अवस्था या वह अवस्था जैसा व्याख्यायित किया गया है, "शरीर व मन अपने अपने कार्य निर्वहन करते हैं", पहले स्वास्थ्य को शारीरिक शिक्षा सुरक्षा व निरोगी होने की अवस्था ही माना जाता था। पर इस विषय पर अधिक खोज परख व गहन अध्ययन यह दर्शाता है, कि स्वास्थ्य का अर्थ कितना व्यापक है। संपूर्ण स्वास्थ्य वह अवस्था है जो मनुष्य को अपना जीवन हर तरफ भरपूर ढंग से जीने के योग्य बनाती है। स्वास्थ्य व शारीरिक योग्यता है जो कि शरीर को लगातार बदलते हालातों के अनुसार ढालने के काबिल बनाती है और जिसका उपयोग शरीर को ताकत देने, अधिक शक्तिशाली बनाने एवं इसमें थकावट का मुकाबला करने की क्षमता विकसित करने के लिए किया जाता है। स्वास्थ्य शिक्षा का महत्व :-       जैसा कि पहले कहा जा चुका है कि बहुत से कष्ट तथा रोग बचाए जा सकते हैं यदि व्यक्तियों की रोगों के फैलाव, बचाव तथा उपचार की पूरी जानकारी हो। यह बड़े खेद तथा दुख की बात है, कि भारत में अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य तथा सफाई के मौलिक सिद्धांतों की जानकारी नहीं है। वह इस बात स